बलिया। लेखपालों की हड़ताल से सभी तहसीलों में कामकाज प्रभावित हो गया है। हड़ताल के कारण जिले की तहसीलों में जहां आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्र के आवेदन लंबित हैं, वहीं पैमाईश, खसरा, हैसियत प्रमाण पत्र आदि का काम भी ठप पड़ा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले लेखपाल संघ के 15 पदाधिकारियों को निलंबित किया है और काम पर नहीं लौटने पर अन्य लेखपालों के खिलाफ करने की तैयारी में है। उधर, शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी प्रभावी नहीं हो सकी है।
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व विभाग के लेखपाल पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से राजस्व विभाग में एक तरह से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वर्तमान में शिक्षा सत्र चल रहा है और शासन की ओर से कक्षा नौ से लेकर दशमोत्तर छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। एक जुलाई से 31 अगस्त तक होने वाले ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को तहसीलों से जारी होने वाले आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है लेकिन हड़ताल के कारण तहसीलों से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से 15 लेखपालों को निलंबित भी किया गया है लेकिन इसके बाद भी लेखपालों की हड़ताल जारी है।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…