बलिया. बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इसकी चर्चा पुरे देश में लगातारहो रही है। सुनील राठी ने हत्या की बात कबूली है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस की जांच कराई जाएगी और उन्होंने न्यायिक जांच शुरू भी हो गई।
बजरंगी की हत्या सियासी गलियारों में अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हत्याकांड के बाद बलिया जिले से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इसे लेकर विवादित बयान दिया था । उन्होंने सुनील राठी को इशारों ही इशारों में भगवान का रूप बताते हुए बजरंगी की हत्या को भगवान का न्याय बताया था ।
अब उनका जवाब में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिना नाम लिये हुए कहा है की अगर उनहें भगवान लगते हैं तो वो सुनील राठी की पूजा करें। वो तो खुद विधायक हैं और अब तो राठी फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर भी कर दिया गया है
बता दें की मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यूपी के माफिया जगत में हलचल मच गयी। जेल में हुई बजरंगी की हत्या के बाद बड़े-बड़े बाहुबलियों के पसीने छूट गये। सियासी गलियारों में जिसकी गोलियां गूंजती थीं शायद वह किसी सियासी गोली का शिकार हुआ, या फिर सुनील राठी सच बोल रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…