अब रविवार को भी चलेगी बलिया-वाराणसी ईएमयू

बलिया। रेल मार्ग से वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वह अवकाश के दिन यानि रविवार को भी ईएमयू सवारी गाड़ी से वाराणसी तक की यात्रा कर सकेंगे। इसका संचालन अब नियमित हो गया है। सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर बलिया से खुलने वाली सवारी गाड़ी अब रविवार को भी चलेगी।

वाराणसी-बलिया रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वाराणसी सिटी-बलिया के मध्य दैनिक मेमू सवारी गाड़ी के संचालन का शुभारम्भ 14 जुलाई को वाराणसी सिटी से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस गाड़ी का नियमित संचालन 15 जुलाई को बलिया से किया गया है। डीएमयू की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली इस नई ट्रेन ईएमयू को लेकर लोगों में काफी हर्ष है। रेल अधिकारियों की माने तो इस मेमू ट्रेन के चलने के बाद डीएमूय ट्रेन का परिचालन बंद हो जाएगा। बलिया रेलवे स्टेशन के नवागत डीसीआई पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि डीएमयू का संचालन रविवार को नहीं होता था, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन यह नई ईएमयू सवारी गाड़ी का संचालन रविवार को भी होगा।
इनसेट=
ईएमयू सवारी गाड़ी की समय सारणी
गाड़ी संख्या 63298 बलिया-वाराणसी सिटी मेमू सवारी गाड़ी बलिया से सुबह 04.45 बजे प्रस्थान कर सागरपाली से 04.53 बजे, फेफना जं. से 04.59 बजे, चितबड़ा गाँव से 05.06 बजे, ताजपुर डेहमा से 05.14 बजे, करीमुद्दीनपुर से 05.22 बजे, ढोढाडीह से 05.29 बजे, युसूफपुर से 05.37 बजे, शाहबाज कुली से 05.44 बजे, गाजीपुर घाट से 05.52 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.05 बजे, आंकुशपुर से 06.13 बजे, सहेड़ी हाल्ट से 06.18 बजे, नन्दगंज से 06.25 बजे, बासुचक हाल्ट से 06.31 बजे, तराँव से 06.50 बजे, सैदपुर भितरी से 07.01 बजे, औड़िहार जं. से 07.12 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 07.17 बजे, रजवाड़ी से 07.31 बजे, कादीपुर से 07.46 बजे तथा सारनाथ से 08.01 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 08.20 बजे पहुंचेगी । वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी संख्या 63297 वाराणसी सिटी-बलिया मेमू सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी से 17.40 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 17.49 बजे, कादीपुर से 17.59 बजे, राजवाड़ी से 18.05 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 18.10 बजे, औड़िहार जं. से 18.20 बजे, सैदपुर भितरी से 18.26 बजे, तराँव से 18.40 बजे, बासुचक हाल्ट से 18.45 बजे, नन्दगंज से 18.59 बजे, सहेड़ी हाल्ट से 19.04 बजे, आंकुशपुर से 19.14 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.30 बजे, गाजीपुर घाट से 19.36 बजे, शाहबाज कुली से 19.44 बजे, यूसुफपुर से 19.53 बजे, ढोढाडीह से 20.02 बजे, करीमुद्दीनपुर से 20.10 बजे, ताजपुर डेहमा से 20.26 बजे, चितबड़ा गाँव 20.33 बजे, फेफना जं. से 20.58 बजे तथा सागरपाली से 21.10 बजे छूटकर बलिया 21.20 बजे पहुंचेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago