बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा व प्रभारी स्वाट टीम को अहम सफलता हाथ लगी। विगत चार सितम्बर को लूटी गयी बुलेट बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं तीन वांछितों की तलाश जारी है।
पुलिस की माने तो विगत चार सितम्बर को बुलेट लूट को अंजाम देने वाले का सुराग प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर ने दी। बताया कि थाना क्षेत्र सुखपुरा के वन विहार रोड़ ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से लूटी गयी मोटर साइकिल बुलेट UP 60AF 9815 को बांसड़ीह रोड़ पर भोजपुर पुलिया के पास से 03 अभियुक्तों अश्वनी कुमार यादव, अभिषेक ओझा तथा मुकुल राय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद किया गया।
पुछताछ में अश्वनी यादव ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसका सरगना मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा है। दिनांक 04 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे मोहन राय,दीपक तिवारी व दीपक यादव तथा मेरे द्वारा योजना बना कर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से बुलेट मोटर साइकिल के चालक को धमकाकर लूट लिया था। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…