presentation images
बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के सोमवार को एक शव घाघरा नदी के छाड़न में तैरते हुए दिखा। देखते ही गांव में सनसनी फैल गयी और लोग इक्ठ्ठा हो गये। सूचना पर पहुचे परिजनों ने शव कि शिनाख्त करते ही होश उड़ गए मृतक के पिता ने छाड़न में शव पाए जाने कि लिखित तहरीर थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण को भेज दिया।
मनियर/ बलिया (ब्यूरो) -: थाना क्षेत्र के बिजुलीपुर पश्चिम निवासी हीरा यादव 55 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को घाघरा नदी के छाड़न में तैरते हुए। शौच करने गये लोगों ने देखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिजुलीपुर पश्चिम निवासी हीरा यादव 55 वर्ष मृतक प्रत्येक दिन नदी के छाड़न के उसपार दूध लाने जाते थे। लेकिन रविवार की शाम तक दूध लेकर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने बहुत खोजबीन किया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह नदी के छाड़न में शव तैरते हुए लोगों ने देखा।यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव कि शिनाख्त हीरा यादव के रूप में की। मृतक के पिता चंद्रदेव यादव ने थाने पर दिए गए तहरीर में दर्शाया है कि मेरा पुत्र प्रत्येक दिन की भाँति रविवार को अपने डेरे पर दूध लाने के लिए गया था। शाम तक जब दूध लेकर वापस नहीं आया तो हम लोगों ने छानबीन शुरु किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे शौच करने गए लोगों ने नदी के छाड़न में शव तैरता हुआ देखा ।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतक का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पी एम को भेज दिया गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…