बलिया। जीआरपी बलिया पुलिस द्वारा प्रभारी आरके मिश्रा के नेतृत्व में बनी टीम ने माडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गस्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर तीन से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जिसके पास से एक तमन्चा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जीआरपी ने युवक को विभिन्न धाराओं में चलान कर दिया।
प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि अपर पुलिस महा निदेशक रेलवे उप्र लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाएं जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के आदेशनुसार जीआरपी प्रभारी नेतृत्व में बनी टीम ने माडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गस्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर तीन से एक संदिग्ध युवक अनिल साहनी निवासी भाखर थाना रेवती को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक तमन्चा और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जीआरपी ने पकड़े गए युवक कों विभिन्न धाराओं में चलान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में का. भानू प्रताप सिंह, का. मो अनीश शामिल रहे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…