बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के ग्रामसभा डूमरी में एक ट्यूबेल में सो रहे वृद्ध की निर्मम हत्या हो गयी। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने खोजी कुत्ते के साथ गहनाता से छानबीन की। पुलिस परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं हत्या के बाद ग्रामीणों ने आकोश व्याप्त हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विदेशी राजभर 60 वर्ष प्रतिदिन की तरह बस्ती से दूर बने गांव के ही एक व्यक्ति के ट्युबवेल पर रात को सोते थे रविवार/सोमवार की रात मे हत्यारे गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दीं।
जब सोमवार की सुबह विदेशी घर पर नही आये तो बस्ती के लोग ट्युबवेल पर जाकर देखा तो लहुलुहान शरीर देख परिजन चिल्लाने लगे तो गांव के लोग फेफना पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची फेफना पुलिस जांच कर रही है पर खोजी कुतिया भी कुछ दुर जाकर रुक गयी व पुलिस आक्रोश के बीच शव का प्रधान सतीश सिंह के सहयोग से पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
गांव वालो का कहना है कि विदेशी मिलनसार थे और किसी का कोई किसी का कोई विवाद भी नही था विदेशी की हुई हत्या ने पुरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि आये दिन क्षेत्र में बढ़ते वारदात से एक तरफ जहां अपराधियो के हौसले बुलंद हो रहे है वही दूसरी तरफ पुलिस की सुस्ती क्षेत्र वासियो के लिए चिंता का सबब। फेफना पुलिस ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द से जल्द किया जायेगा। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश वयाप्त है ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…