लुटी हुई बुलेट के साथ तीन खतरनाक चोरों को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया

बलिया पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा व प्रभारी स्वाट टीम को अहम सफलता हाथ लगी। विगत चार सितम्बर को लूटी गयी बुलेट बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं तीन वांछितों की तलाश जारी है।

पुलिस की माने तो विगत चार सितम्बर को बुलेट लूट को अंजाम देने वाले का सुराग प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर ने दी। बताया कि थाना क्षेत्र सुखपुरा के वन विहार रोड़ ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से लूटी गयी मोटर साइकिल बुलेट UP 60AF 9815 को बांसड़ीह रोड़ पर भोजपुर पुलिया के पास से 03 अभियुक्तों अश्वनी कुमार यादव, अभिषेक ओझा तथा मुकुल राय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद किया गया।

पुछताछ में अश्वनी यादव ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जिसका सरगना मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा है। दिनांक 04 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे मोहन राय,दीपक तिवारी व दीपक यादव तथा मेरे द्वारा योजना बना कर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से बुलेट मोटर साइकिल के चालक को धमकाकर लूट लिया था। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में ​चालान कर न्यायालय भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago