रेलवे स्टेशन पर ऐसे इस्तेमाल करें फ्री वाई-फाई, ये है पूरी प्रक्रिया

भारतीय रेलवे से जब आप सफर करते हैं और आपको रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़े, तो आप फ्री में वाईफाई एक्सेस कर सकते हैं. रेलवे देश के प्रमुख स्टेशनों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दे रही है.

जहां फ्री वाईफाई की सुविधा कुछ स्टेशनों पर मिलनी शुरू हो गई है, तो कुछ पर यह सुविधा जल्द मिलने वाली है. फ्री वाईफाई वाले स्टेशनों की लिस्ट देखने के लिए आप https://www.railwire.co.in/station-wi-fi-project.php पर पहुंच सकते हैं.

हालांकि अब सवाल उठता है कि आप इन स्टेशनों पर पहुंचने के बाद फ्री वाईफाई कैसे यूज करेंगे, तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं.

स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में वाई-फाई सेटिंग को खोलें. इसमें आपको मौजूदा नेटवर्क को सर्च करना होगा.

स्टेप 2: सर्च के दौरान आपको ‘Railwire Network’ मिलेगा. आपको इसे सेलेक्ट करना है.

स्टेप 3: वाई-फाई नेटवर्क को सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने मोबाइल फोन पर railwire.co.in वेबपेज खोलना है.

स्टेप 4: वेबपेज पर खुलने के बाद आपको यहां अपना मोबाइल नंबर डालना है. जैसे ही आप मोबाइल नंबर एंटर करेंगे, आपके मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा.

स्टेप 5: इस ओटीपी के जरिये आप Railwire Network वाई-फाई से खुद को जोड़ सकेंगे. इसके बाद आप बड़ी आसानी से फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

19 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

6 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago