विधायक उमाशंकर ने विधानसभा में उठाई आवाज, नगरा को टाउन एरिया का दर्जा देने की मांग

बलिया -लखनऊ: रसड़ा के चर्चित विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में नियम 51 अंतर्गत मंगलवार को जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि रसड़ा के निबंधन कार्यालय का ध्वस्तीकरण कर नवनिर्माण किया जाए क्योंकि जर्जर भवन होने के कारण यह दुर्घटना का कारण बना हुआ है। लोगों के जान-माल की रक्षा हेतु इसका पुनर्निर्माण आवश्यक है। इस निबंधन कार्यालय से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है परंतु उदासीनता के कारण इसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है।

नियम 301 अंतर्गत विधायक ने यह भी आवाज उठाई कि जनपद के सबसे बड़े ब्लाक नगरा को टाउन एरिया का दर्जा दिया जाए, ताकि इसका विस्तार व विकास हो सके। इससे नगरा की प्रगति में सुविधा होगी। यहां के फल व सब्जी आदि जिले भर में चर्चित हैं और जनपद के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी आकर सामानों की ख़रीद फरोख्त  करते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago