औषधि विभाग का निर्देश, रजिस्टेशन कराए नहीं तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होगा

बलिया। प्रदेश में दवा की दुकानों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का सॉफ्टवेयर विभागीय वेबसाइट पर क्रियाशील है।

औषधि निरीक्षक जयकुमार सिंह ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं सहायक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ द्वारा आदेशित किया गया है कि जनपद में संचालित हो रही सभी दवा की दुकानों का रजिस्ट्रेशन विभागीय वेबसाइट पर हर हाल में 31 अगस्त 2018 तक करा लिया जाए।

अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी लाइसेन्सधारकों को समय-समय पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं अन्य विभागीय कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संपादित किए जाने के लिए प्रदेश के सभी औषधि विक्रेताओं की सूचना तथा फार्मासिस्टों की सूचना विभाग की नवीन ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना आवश्यक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago