बलिया में होगा सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम, CM योगी भी होंगे शामिल

उत्‍तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले किसी कार्यक्रम में तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है लेकिन यहां यह रिकॉर्ड टूटेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बलिया के नगरा  में  10 दिसंबर को 1001 गरीब युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह होगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम नगरा के जनता इंटर कालेज में  10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी । बता दें पहली बार प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसे परिवारों में बड़ी खुशियां भरने के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरा स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान में आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले 1001 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वर और वधू को आशीर्वाद देंगे।

आगामी 22 जुलाई से सभी ब्लाकों पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। आज इस संबंध में जिलाधिकारी बलिया नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि वर-बंधुओं को एनजीओ की तरफ से भी उपहार मिलेगा, जिस पर अभी बात चल रही है।

अधिकारी से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक सामूहिक विवाह को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुट जायेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अबतक का यह सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago