बीजेपी को सत्ता से दूर रखना अब जरूरी हो गया है- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि जनता की नजर में बीजेपी जनहित, जनकल्याण और देशहित आदि के विरुद्ध एक जनविरोधी निरंकुश पार्टी और सरकार बनकर उभरी है. इसलिए उसे सत्ता से दूर रखना अब जरूरी हो गया है.

 

पार्टी की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कर्नाटक में गठबंधन के अच्छे परिणाम निकले हैं और हरियाणा में भी बीएसपी-इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) गठबंधन तेजी से अपनी राजनीतिक पैठ बना रहा है, जिससे बीजेपी काफी ज्यादा परेशान है.

 

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा आमचुनावों के बारे में बीएसपी को बीजेपी के खिलाफ अपनी कारगर रणनीति बनानी है. इस संबंध में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बीएसपी मूवमेंट के भविष्य के साथ-साथ देश के व्यापक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले करेगा और जब मामला परिपक्व होगा, तो उसकी सार्वजनिक घोषणा अवश्य भी की जाएगी.

 

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि चुनावी गठबंधन या समझौता के संबंध में सर्वाधिकार पार्टी हाईकमान के पास सुरक्षित है, जिसका सम्मान आवश्यक है.

 

मायावती ने बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेशनल कोर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह को पार्टी से निकालने की घोषणा भी की है. जयप्रकाश ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी और उन्हें विदेशी बता था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

10 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago