बिल्थरारोड- बिना बिजली पहुंचे आ गया बिल, ग्रामीण परेशान

बिल्थरारोड (बलिया) : उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग भले ही आम जनता को बिजली देने में सबसे पीछे हो, मगर जब बिल पहुंचाने की बात आती है, तो वह जहां बिजली ही नहीं पहुंची है, वहां भी बिल भेज देता है।

सीयर ब्लाक के भीटा भुआरी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोला में गांव के दर्जनों लोगों के साथ ऐसा हुआ है। उनके पास बिजली के बिल भेज दिए गए हैं, जबकि गांव में  बिजली का कनेक्शन दिया। घरों में बकायदा विद्युत मीटर भी लगा दिए गए लेकिन  आज तक बिजली नहीं मिली।

ऊपर से गांव के रामगढ़ टोला व भुआरी अनुसूचित जाति बस्ती के दर्जनों घरों को हजारों का बिल थमा दिया गया। इससे ग्रामीणों में खलबली मची गई है। गांव निवासी राजेंद्र यादव, रमाशंकर, अशोक, विनोद यादव, हरिचंद्र बसफोर, अशोक शर्मा, नागेंद्र, रामसरीखा, श्रीकिशुन, लवकुश, शिवलाल, सावित्री आदि ने बताया कि विभागीय रखरखाव के अभाव में उक्त योजना के तहत गांव में लगे विद्युत पोल व तार पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं।

कई बिजली पोल पर तो ऊंचाई तक झाड़-झंखाड़ लग गए हैं और जर्जर तार टूटकर गिर गए है। उक्त योजना के तहत लगे बिजली के पोल व तार पर वर्षों से विभाग ने बिजली दौड़ाई ही नहीं तो उपभोक्ताओं को बिजली कहां से मिले।

हजारों रुपये के बिल से सभी परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता विद्युत उपकेंद्र अवायां को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उक्त योजना से वर्षों से बिजली न मिलने के कारण अधिकांश ग्रामीण सौभाग्य योजना के तहत नया बिजली का कनेक्शन भी ले लिए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

12 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago