Categories: मनोरंजन

मेरे इतने अफेयर रहे हैं कि 16 से 31 की हो गई किसी को डंप नहीं किया- कंगना रनौत

क्वीन’ एक्ट्रेस कंगना रनौत कहती हैं कि अपनी जिंदगी में उन्होंने कई बार धोखा खाया है। उन्हें कई लोगों ने डंप किया है। लेकिन अपनी जिंदगी में उन्होंने कभी किसी के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं किया। कंगना ने इस दौरान यह भी कहा कि स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर जो भी अपने खुले पत्र में कहा था उससे वह काफी खुश थीं। कंगना रनौत कुछ वक्त पहले ऋतिक के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। इस दौरान कंगना ने ऋतिक पर कई सारे आरोप भी लगाए। इसके बाद यह कंगना और ऋतिक की लाइफ की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन गई थी। कंगना ने ऋतिक के साथ अपने अफेयर की बात सार्वजनिक तौर पर कबूल करने के बाद पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था।

कंगना रनौत ने एक बार फिर से अपने पास्ट रिलेशनशिप और अफेयर्स को लेकर Rising India Summit में खुलकर बात की। कंगना कहती हैं, ‘मेरा बॉयफ्रेंड मुझे कहता था कि तुम मेरी लाइफ के बारे में सब कुछ कैसे जानती हो? यह काला जादू है। इस सवाल के जवाब में मैंने कहा मेरा प्यार साइको था। ठीक है, मैं किसी और को ढूंढ लूंगी।’ अपने रिलेशनशिप को लेकर कंगना कहती हैं, ‘मेरे कई अफेयर्स रह चुके हैं। हर ब्रेकअप के बाद मैंने ऐसा महसूस किया कि मेरी लव लाइफ की पोटॉन्शियल खत्म हो रही है। मेरे लिए प्यार सिर्फ एक फिजिकल रिलेशन शिप नहीं है। वह स्पिरिच्उअल है। प्यार एक बहुत खूबसूरत अहसास है जो आपकी बॉडी के हर पार्ट को, हर सेल को महकाता है, तब… भी जब वह आपके आस-पास न हो।’

कंगना बताती हैं कि वह अपनी जिंदगी में हमेशा डंप हुई हैं। उनके साथ हमेशा खिलवाड़ हुआ है। ‘मेरी बहन भी कहती है कि तुम्हें ये कैरेक्टर कहां से मिल गया? मेरी लाइफ में ऐसा कोई भी एक रिलेशनशिप नहीं रहा होगा जिसमें मैं डंप नहीं हुई होंगी। 16 साल की उम्र से 31 साल तक मेरे साथ ऐसा हुआ। अगर मैं आपको उनके नाम बताऊं ना तो आप भी कहेंगे.. ये इंसान भी ऐसा था! हर किसी ने मुझे छोड़ दिया। हालांकि वह बाद में वापस भी आए। लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में उन्हें दोबारा नहीं आने दिया। मैं हमेशा आगे बढ़ी।’

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर लिखे स्वरा भास्कर के लेटर पर कंगना कहती हैं कि वह खुश हैं वह पढ़ कर, जो भी स्वरा ने खत में लिखा। ‘जिस तरह से उन्होंने पत्र लिखा और समाज में उनकी टांग खींची गई, उसमें हमारा भी लॉस है। एक सोसाइटी के तौर पर हम वहां फेल हो गए। वह एक अच्छी आर्टिस्ट हैं, उनके पास अधिकार है कि वह क्या करें, क्या कहें क्या लिखें। हां पर्सनली मैं उनकी कुछ बातों से सहमत नहीं हूं जो उन्होंने पत्र में लिखा। लेकिन जिस तरह से उनके खत लिखे जाने पर लोगों ने उन्हें ट्रीट किया वह ठीक नहीं था। यकीनन स्वरा इससे इफेक्डेट नहीं होंगी। ‘

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago