फोटो- जागरण
बलिया- रेल राज्य एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को वाराणसी-बलिया रेल खंड पर हो रहे विद्युतीकरण, दोहरीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से ¨वडो ट्रे¨लग के माध्यम से किया। रेल राज्य मंत्री के इस निरीक्षण को एक अप्रैल 2018 से शुरू होने वाले वाराणसी-बलिया के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन से जोड़ कर देखा जा रहा है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल राज्य मंत्री ने विद्युतीकरण के कार्य पर संतोष जताते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब 31 मार्च को वाराणसी से बलिया के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन युक्त ट्रेन को चलाकर ट्रायल किया जाएगा। तत्पश्चात एक अप्रैल से इस रेलखंड पर सवारी गाड़ी के साथ ही कुछ और इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने निरीक्षण के दौरान औड़िहार में डेमू शेड एवं ट्रैक्शन सब स्टेशन, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर विकास कार्यों संग कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। तत्पश्चात अधिकारियों समेत निरीक्षण स्पेशल से विन्डो ट्रे¨लग करते हुए शाम करीब पांच बजे बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान मेंबर ट्रैक्शन घनश्याम ¨सह, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल, सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एस के झा सहित पूर्वोत्तर रेलवे, रेल विकास निगम लिमिटेड एवं उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बलिया रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए मनोज सिन्हा स्पेशन ट्रेन से कुछ मिनट के लिए प्लेटफार्म पर उतरे और चार कदम चलने के बाद फिर ट्रेन में बैठ गए।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…