मुंबई की तर्ज पर अब पूर्वांचल में भी दौड़ेगी मेमू ट्रेनें

प्रयागराज से वाराणसी के बीच उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर कुंभ मेले की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुरुवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव मंडुवाडीह व कैंट स्टेशन पहुंचे। कैंट स्टेशन पर पत्रकारों से बताया कि पूर्वांचल के सभी रेल रूटों पर विद्युतीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही यहां मुंबई की तर्ज पर लोकल मेमू ट्रेनें दौड़ेंगी। गाजीपुर में मेमू शेड बनेगा। इसका फायदा पूर्वांचल के जिलों से बनारस आने-जाने वालों को होगा। उन्होंने बताया कि छपरा से वाराणसी तक पहले ही विद्युतीकरण हो चुका है। वाराणसी से प्रयागराज तक भी काम पूरा हो गया है। 17 को सीआरएस निरीक्षण के बाद इससे विद्युत ट्रेनें गुजरने लगेंगी। यादव ने कहा कि वाराणसी-प्रयाग दोहरीकरण के लिए शेष काम जल्द पूरा कराया जाए। फाफामऊ से जंघई तक काम भी स्वीकृत हो गया है।

225 करोड़ से विकसित होगा सेकेंड इंट्री
चेयरमैन को कैंट स्टेशन के सेकेंड इंट्री के विस्तार के बारे में अफसरों ने जानकारी दी। बताया कि 225 करोड़ रुपये से विकसित कर वहां टिकट घर, वेटिंग हाल, रिटायरिंग रूम, भवन, पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सारनाथ भी बनेगा सेटेलाइट स्टेशन
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह, सिटी की तरह सारनाथ स्टेशन भी सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर भव्य बनेगा। चेयरमैन ने बताया कि 100 करोड़ रुपये से तीनों स्टेशनों को विस्तार देने का काम चल रहा है। सारनाथ के भी प्लेटफॉर्म बढ़ाकर वहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

सुरक्षा प्राथमिकता, एक साल में बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या
चेयरमैन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रमुख है। इससे कोई समझौता नहीं होगा। इसलिए मेंटेनेंस पर खास ध्यान होगा। इसके बाद ट्रेनों की समयबद्धता पर ध्यान दिया जायेगा। कहा, पिछले चार साल में रेलवे की कई परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ। दोहरीकरण से विद्युतीकरण के कई कार्य एक साल के भीतर पूरे होंगे। इससे एक ट्रैक पर दबाव कम होगा और ट्रेनें बढ़ेंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago