16 जनवरी से होगा राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच, दिलचस्प होने जा रहा बेल्थरा रोड का टूर्नामेंट

बेल्थरा रोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान 16 जनवरी से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

बेल्थरा रोड ज़िला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। बलिया ख़बर से बात करते हुए टूर्नामेंट के संयोजक अब्दुल रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन के मद्देनज़र रविवार को कॉलेज के खेल मैदान में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस बैठक में टूर्नामेंट को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

अब्दुल रहमान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेश की प्रमुख आठ टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें बलिया, गाज़ीपुर गोरखपुर, देवरिया, खैराबाद और इंदारा मऊ का खेलना तय है।

कानपुर और फैज़ाबाद की टीम से फिलहाल बात चल रही है। इस टूर्नामेंट के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में बड़ा कैश प्राइस भी रखा गया है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 50 हज़ार रुपए वहीं फाइनल हारने वाली टीम को 25 हज़ार रुपए दिए जाएंगें।

उन्होंने बताया कि बड़े कैश प्राइस के चलते यह टूर्नामेंट दिलचस्प होने वाला है। अब्दुल रहमान का कहना है कि इस टूर्नामेंट का मक़सद नई प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

जिससे वह सूबे का नाम देश और दुनिया में रौशन कर सकें। बता दें कि अभी हाल ही में ज़िले में अवधेश सह मेमोरियल अंतरजनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ था।

जो कि ज़िले के संत यतीनाथ स्पो‌र्ट्स स्टेडियम सुखपुरा में खेला गया था। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंदारा मऊ व गाज़ीपुर के बीच बुधवार (2 जनवरी) की शाम खेला गया था। जिसमें कांटे के मुकाबले के बाद गाजीपुर ने इंदारा मऊ को 1-0 से पराजित कर ट्राफी को अपने नाम कर लिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago