बलिया। जनपद के नगर पंचायत चितबड़ागांव में आय व्यय का ब्यौरा मांग रहे सभासदों के साथ चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने से खफा सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने चितबड़ागांव-गाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर धरना—प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर द्वारा चेयरमैन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना समाप्त हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से विगत एक वर्ष में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों से सम्वन्धित आय व्यय का ब्यौरा लिखित रूप से मांगा गया था।
आरोप है कि इस बावत अधिशासी अधिकारी से पूछा गया तो कार्यालय में उपस्थित चेयरमैन तथा उनके परिजनों द्वारा सभासद सीताराम चौरसिया तथा सभासद प्रतिनिधि बबलू पर हमला बोल दिया गया। आक्रोशित सभासदों ने चितबड़ागांव गाजीपुर मुख्य मार्गो जाम कर दिया। इससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे चितबड़ागांव पुलिस, उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने सभासदों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा चेयरमैन के विरुद्घ तहरीर दिए जाने पर तत्काल मुकदमा दर्ज होगा। सभासदों ने चेयरमैन और उनके परिजनों के विरुद्घ मारपीट की तहरीर देकर चक्काजाम समाप्त कर दिया।
सभासद सीताराम चौरसिया, शैलेश सिंह, विजयशंकर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, जुबेदा खातून, डिंपल देवी, सोनिया देवी, दीपक सिंह, विक्रम विशाल, अमित कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह, मंजू सिंह समेत 12 सभासद धरना स्थल पर बैठे थे। इस संबंध में चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी का कहना है कि अभी कुछ ही दिन पूर्व आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया था। बार-बार आय-व्यय का व्यौरा मांगा जा रहा है। जिससे कार्यालय कार्य में व्यवधान पड़ रहा हैं। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…