बलिया। पिछले चार दिनों से शहर के माल गोदाम रोड स्थित वाहन स्टैंड के हटाए जाने के विरोध में हड़ताल पर उतरे टेंपो, जीप, बस मालिकों के वाहन न चलाए जाने से यात्रियों की काफी फजीहत हो रही है। हड़ताल के चलते लोगों का कहीं आना जाना दूभर हो गया है। वाहन मालिकों और जिला प्रशासन के इस निर्णय के बीच आम नागरिकों की खूब फजीहत हो रही है। जिन्हें कोई आने जाने के लिए कोई साधन इस सड़क पर कहीं उपलब्ध नहीं है और तो और प्राइवेट वाहनों से विद्यालय जाने वाले बच्चों तथा शिक्षिकाओं शिक्षकों को भी विद्यालय आने जाने में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम न उठाये जाने से वाहन मालिक समेत आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
अब सवाल यह उठता है कि वाहन स्वामियों की मांग और जिला प्रशासन की इस निर्णय का समाधान कब तक होगा यह समझ से परे है हालांकि इस समय जो हालात हैं। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए जिला प्रशासन को भी इन वाहन स्वामियों की मांग की तरफ ध्यान देना होगा। आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर वाहन स्वामी अपना स्टैंड कहां बनावे।
जिला प्रशासन का कहना है कि कदम चौराहे पर स्टैंड बनाया जाए तो जिला प्रशासन कदम चौराहे का स्थलीय निरीक्षण करें। जहां स्टैंड तो दूर वाहनों को खड़ा करना भी काफी मुश्किल है। समय रहते अगर इन वाहन मालिकों के लिए शहर में ही कहीं पर्याप्त जगह नहीं दिया गया तो यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। आखिर कितने दिन लोग अपना जरूरी काम छोड़कर घर में बैठे रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग करते हुए जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध किया है। वही जनप्रतिनिधि भी मामलें में चुप्पी साधे हुए है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…