Categories: देश

मस्जिद बनाने के लिए ब्राह्मणों ने जमीन और सिखों ने दिया फंड, हर तरफ हो रही चर्चा

पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव के ब्राह्मण बिरादरी ने मस्जिद बनवाने के लिए जहां अपनी जमीन दान की, वहीं सिखों ने मस्जिद बनवाने के लिए फंड देकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है।

4000 की आबादी वाले इस गांव में सिखों की संख्या सबसे ज्यादा है। हिंदू और मुसलमान 400-400 के करीब हैं। गांव की सरपंच का कहना है कि 300 साल पुराने गांव में सांप्रदायिक सौहार्द और पारस्परिक सहयोग का इतिहास रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, बरनाला के मूम गांव में रहने वाले मुस्लिम अभी तक बाबा मोमिन शाह की दरगाह पर बने 2 कमरों में नमाज पढ़ते थे। जमीन दान देने वाले ब्राह्मणों का कहना है कि मस्जिद के लिए जमीन दान देकर उनकी बिरादरी ने जिम्मेदारी निभायी है।

गांव में गुरुद्वारा पहले से ही है और एक शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसलिए गांव में एक मस्जिद का निर्माण भी होना चाहिए। हमारे लिए हर इंसान समान है, चाहे उसका धर्म कोई भी हो। उन्होंने कहा कि पंजाबी होने के कारण सांप्रदायिक सद्भाव हमें विरासत में मिला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago