बलिया जिले के नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुड़नपुर चट्टी के पास पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में एक स्विफ्ट कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।
कार में सवार तीन युवक—दिलीप (25), सुमित कुमार (18) और अंकित कुमार (20) नगरा की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार पलट गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिलीप और अंकित की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…