बलिया जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली जब जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने लंबे समय से एक ही तहसील में जमे लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया।
जिले की विभिन्न तहसीलों से कुल 173 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। इनमें बांसडीह से 41, सदर से 14, बैरिया से 13, रसड़ा से 42, बिल्थरारोड से 33, और सिकंदरपुर से 30 लेखपाल शामिल हैं।
विशेष रूप से सिकंदरपुर तहसील में कुल 58 लेखपालों में से 30 ऐसे थे जो बीते आठ वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे। प्रशासन ने इन्हें अन्य तहसीलों में भेजने के साथ-साथ उनके स्थान पर नए लेखपालों की तैनाती भी सुनिश्चित की है।
यह कदम न सिर्फ प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक अहम पहल है, बल्कि इससे कार्य संस्कृति में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…