जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : एक माह पूर्व में शादी करने का झांसा देकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने नई दिल्ली से बरामद कर लिया। आरोपी युवक पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया। पुलिस किशोरी का मेडिकल मुआयना कराने में जुट गई है। 20 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने मनियर थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि पिलुई निवासी गो¨वद कुमार कुशवाहा पुत्री को बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि किशोरी नई दिल्ली में युवक के साथ रह रही है। थाने के एसआई चंद्रभान व महिला आरक्षी के सहारे दिल्ली में पहुंच कर किशोरी का बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मनियर शमशेर बहादुर मौर्य से बताया कि आरोपी युवक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…