बलिया पहुचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कहा- 2019 में जिले की सभी सीटें जीतेगी भाजपा

भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष दोबारा बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर दयाशंकर सिंह का कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वागत किया। टाउन हाल में आयोजित समारोह में दयाशंकर सिंह ने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास होगा। दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

गोरखपुर के रास्ते सड़क मार्ग से यहां पहुंचे दयाशंकर सिंह का बिल्थरारोड में तुर्तीपार पुल पर सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह से ही वहां उनके इंतजार में खड़े रहे। सिकंदरपुर, पकड़ी, बहेरी, हनुमानगंज आदि में भी जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। दयाशंकर सिंह को दोपहर एक बजे यहां आने का कार्यक्रम तय था लेकिन वे देर शाम करीब सात बजे शहर के टाउन हाल में पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया। अभिनन्दन समारोह का शुभारम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान का संगठन व सरकार की सर्वोच्च  प्राथमिकता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago