Categories: Uncategorized

बैरिया – आग लगने से आठ रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ रियाहशी झोपड़ियां जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों का सामान बर्बाद हो गया तथा आठ परिवार आसमान के नीचे आ गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंचने से जनता में आक्रोश बना रहा।

चांददीयर गांव में दोपहर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते आग ने पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया। बच्चे व महिलाएं किसी तरह से भाग कर जान बचाईं। आग की चपेट में आने से गणेश प्रसाद, बिहारी प्रसाद, बृजेश प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, ललन प्रसाद, प्रभु प्रसाद की झोपड़ियां जल गईं। इसमें रखा हजारों रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवरात, एलआईसी के बांड, पासबुक, मोबाइल आदि जलकर राख हो गया। लपटों को देखकर आसपास के लोग पहुंचे और आग को शांत किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव ने आगजनी से पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक का तिरपाल और भोजन की व्यवस्था की। इसकी सूचना पाते ही पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता हेतु बात की। इस मौके पर विनायक मौर्या, अमर पासवान, मनोरंजन राव, गोपाल राम, मेराज अंसारी, संजय यादव, सुमेर यादव, चंद्रशेखर वर्मा आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago