बेल्थारा विधायक ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ़, कहा प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ा

बिल्थरारोड (बलिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए क्षेत्रीय विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि देश में इससे प्रगति एवं विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बहेगी ।सोमवार को विधायक कनौजिया ने कहा कि औद्योगिक घरानों ने प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछाने की कवायद शुरू कर दी है। औद्योगिक पूंजी निवेश से न सिर्फ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगें, वहीं नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं का पलायन भी बंद हो जाएगा ।कहा कि औद्योगिक निवेश के पांच स्तंभ होंगे ,इनमें गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार और महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं ,जिनके सर्वागीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा |उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हो सकेंगें| उन्होंने कहा कि विदेशों में अपनी प्रतिभा की धूम मचाने वाले भारतवंशी उद्यमियों का आकर्षण सूबे में पूंजी निवेश की दिशा में बढ़ रहा है| इससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में अब विकास की गंगा बहेगी| एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि प्रदेश में सरकारी प्रोत्साहन के फलस्वरुप अब विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे और योगी जी के दूरदर्शी सोच से औद्योगिक क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago