फ़ोटो- https://balliakhabar.in
बिल्थरारोड (बलिया) भाजपा नेता नीरज तिवारी ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख गोरखपुर और बलिया के बीच नियमित रूप से सवारी ट्रेन चलाने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि ट्रेन सुविधा हो जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी ,वहीं रेल राजस्व में भी इजाफा होगा ।श्री तिवारी ने बताया कि बलिया -मऊ -देवरिया आदि जिलों से भारी संख्या में यात्री गोरखपुर और बलिया के बीच रोजाना यात्रा करते हैं। इनमें छात्र ,व्यापारी और नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की संख्या अधिक रहती है ,लेकिन सीधी ट्रेन सुविधा नहीं होने के चलते यात्रियों को कई स्थानों पर साधन बदलना पड़ता है ,ऐसे में लोगों का समय बर्बाद होता है वही पैसों की भी चोट लगती है ।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रेन गोरखपुर और वाराणसी से एक साथ सुबह शाम ऐसे समय से प्रस्थान करें जो 10 बजे तक गंतव्य पर पहुंच जाएं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी ,वहीं रेल की आमदनी भी बढ़ेगी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…