Categories: नौकरी

इसी साल 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का योगी सरकार ने एलान किया

बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल विभिन्न विभागों में रिक्त 4 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर युवाओं को रोजगार देने का वादा किया. इतना ही नहीं एक साल के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन पोर्टल का हथियार भी सौंप दिया. किसानों के लिए मिट्टी रॉयल्टी फ्री करने का भी एलान किया. मुख्यमंत्री ने भूमाफिया के खिलाफ अभियान के तहत गरीबों और भूमिहीनों को पट्टा दिलाने की घोषणा की. ईंट के दाम घटाने पर भट्टे में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी भी रॉयल्टी फ्री कर दी जाएगी.

युवाओं के लिए इसी साल चार लाख नौकरियों का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 64 विभागों में 4 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए चयन आयोगों को अधियाचन भेज दिया गया है. इसमें दरोगा, सिपाही, शिक्षक, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी, लेखपाल जैसे पदों की नौकरियां शामिल हैं.उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोजेक्ट योजना के तहत अगले तीन साल में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेंगे.

मना जा रहा है कि उपचुनाव में मिली हार के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में है. लोक भवन में ‘एक साल-नई मिसाल’ कार्यक्रम में योगी ने कहा कि जब सत्ता संभाली थी, तब भ्रष्टाचार चरम पर था. चयन आयोगों की भर्ती तक पर कोर्ट से रोक लगी हुई थी. उनकी सरकार ने पहले समूह ‘ग’ व ‘घ’ की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया.

मुख्यमंत्री ने कहा शासन-व्यवस्था में लिप्त 192 भ्रष्ट अधिकारीयों को सेवानिवृत्ति दी. वहीं 415 कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई. अब यह लड़ाई और तेज होगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago