बीजेपी चाहे तो मंत्रिमंडल से हटा सकती है- कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बलिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव को भाजपा का एजेंट करार दिया है.

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार शाम पार्टी के अति दलित तथा अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नेता शिवपाल को भाजपा का एजेंट करार दिया.

उन्होंने शिवपाल को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा खाली किया गया भव्य सरकारी आवास आवंटित किये जाने के बारे में से जुड़े सवाल के जवाब में यह टिप्पणी करते हुए कहा कि शिवपाल भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं.

राजभर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा ने वायदे के मुताबिक पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की, तो लोकसभा के आगामी चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलने देंगें.

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, चाहे तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया जाये. राजभर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के छह माह पहले पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण में आरक्षण का भरोसा दिलाया था. अब अगला चुनाव आनेवाला है. अगर भाजपा ने 27 अक्तूबर तक इस पर फैसला नहीं लिया तो वह लखनऊ की रैली में भाजपा से गठबंधन के भविष्य को लेकर अंतिम फैसला लेंगे

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago