Categories: शिक्षा

बीएचयू में पहली बार कुलपति ने किया नाटक का मुहूर्त

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी नाटक का मुहूर्त कुलपति के द्वारा कुलपति आवास पर किया गया।

रविवार, 27 अगस्त को शाम 6 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर कुलपति प्रो. गिरिश चन्द त्रिपाठी जी ने महामना मालवीय जी के जीवन प्रसंगों पर प्रो. मंजीत चतुर्वेदी द्वारा लिखित और सुमित श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित होने वाले नाटक “धारा के विरुद्ध समय के साथ” का मुहूर्त किया। नाटक का  मंचन 14 सितम्बर,2017 को के एन उड़प्पा,प्रेक्षागृह बीएचयू  में किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रो. वी.के.शुक्ल आईएमएस के डायरेक्टर प्रो. जी.सी. जयसवाल यूजीसी एचआरडी के डायरेक्टर, प्रो.राजकुमार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस के डायरेक्टर प्रो.मंजीत चतुर्वेदी सामाजिक विज्ञान फ़ैकल्टी के प्रमुख, डॉ. टी.पी.चतुर्वेदी, डेंटल सर्जरी और श्री मनोज पांडेय , परीक्षा नियंत्रक तथा नाटक के लेखक प्रो.मंजीत चतुर्वेदी, निर्देशक सुमित श्रीवास्तव, संगीत निर्देशक शैज़ खान, 
मालवीय जी की भूमिका कर रहे उमेश भाटिया,
सर सुंदरलाल की भूमिका कर रहे यशवीर चौधरी,सहायक निर्देशक गुंजन शुक्ला उपस्थित थे।

इस नाटक की पृष्ठभूमि भी मालवीय जी और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago