इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ आगामी 14 फरवरी 2018 को उदघाटन समारोह आयोजित करने जा रहा है। छात्रसंघ के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव होंगे। इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 फरवरी को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का उद्घाटन करने आ रहे हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव व तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने व अखिलेश यादव के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
राम मनोहर लोहिया भी हो चुके हैं छात्रसंघ कार्यक्रम में शामिल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 1964 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तत्कालीन छात्रसंघ अध्यक्ष श्री बृज भुषण तिवारी के अध्यक्षता काल में बतौर मुख्य अतिथि भारत मे समाजवाद के शिखर पुरूष डॉo राम मनोहर लोहिया हुये थे।
सोशलिस्ट नेताओं का गढ़ रहा है इविवि छात्रसंघ
इलाहाबाद के छात्रसंघ से समाजवादी आंदोलन का गहरा रिश्ता रहा है। इस यूनिवर्सिटी में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, जनेश्वर मिश्र, श्यामकृष्ण पाण्डेय, मोहन सिंह, विनोद चन्द्र दुबे और सतीश अग्रवाल सोशलिस्ट धारा के प्रतिनिधि के रूप में प्रसिद्ध हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी अपनी ऐतिहासिक भव्यता एवं उच्च कोटि की शैक्षणिक व्यवस्था के कारण पूरब का आक्सफोर्ड के रूप में विख्यात है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…