Categories: देश

बांग्‍लादेश-श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम को 6 मार्च से बांग्‍लादेश और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेलना है। इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। इस लिस्ट में कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश कुमार और स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। ये सीरीज 6 मार्च से 18 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे और सभी मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है, रोहित अपनी कप्तानी में पिछले चार टी-20 मैच में टीम को जीत दिला चुके हैं। वहीं इस सीरीज के दौरान कई युवा खिलाड़ी के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका भी होगा। इस लिस्ट में ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी-20 मैच में जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं।

विजय शंकर और ऋषभ पंत इस साल आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में हैं। दोनों की कोशिश टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ट्राई सीरीज में अपना दमखम दिखाने की होगी। वहीं हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले दीपक हुडा भी अपनी लय को वापस पाना चाहेंगे। रोहित शर्मा के पास शिखर धवन, मनीष पांडे, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक जैसे सीनियर खिलाड़ी भी इस टूर पर होंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

वहीं तेज गेंदबाजी में टीम के पास शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट के अलावा मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। स्पिनर्स की बात करें तो युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago