बीएसपी सुप्रीमो मायावती को फ़िलहाल राज्यसभा की सदस्यता में कोई रुचि नहीं है. ये बात बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कही. तेजस्वी रविवार को पटना में रविदास जयंती के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई, उन्होंने मायावतीजी को फ़ोन किया, क्योंकि उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक से अधिक बार घोषणा की थी कि राज्यसभा चुनाव में वो बहनजी को बिहार से अपनी पार्टी के समर्थन से भेजेंगे.
फ़िलहाल बीएसपी के पास उतर प्रदेश में इतने विधायक नहीं हैं कि एक भी पार्टी का सदस्य राज्यसभा जा सके. लेकिन मायावती ने तेजस्वी यादव को साफ़ कहा कि जब तक सदन में भाजपा का बहुमत है फ़िलहाल वो राज्यसभा की सदस्य नहीं बनना चाहतीं.
तेजस्वी की इस घोषणा के बाद साफ़ हो गया है कि फ़िलहाल बिहार से राजद के ही दो सदस्य राज्यसभा जाएंगे. लेकिन माना जा रहा है कि लालू हों या तेजस्वी, वो बीएसपी के साथ दोस्ती क़ायम रखना चाहते हैं क्योंकि बिहार के कई जिलों में पार्टी का प्रभाव है और दलितों की कुछ जातियों में उनका प्रभाव है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…