अमर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, कहा- औरंगजेब की तरह मुलायम को दी उम्रकैद

दशरथ ने तो राम को 14 वर्ष का वनवास दिया था। अखिलेश यादव ने तो औरंगजेब की तरह अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ही उम्रकैद दे दी। उन्होंने माफिया की तरह अपने पिता की राजनीतिक जमीन हड़प ली है। उक्त बातें रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा में क्षत्रीय महासभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जब अपने पिता को ही पार्टी से निकाल दिया तो मैं उनसे उम्मीद भी क्या करता। अखिलेश मुगलों की अंदाज में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने प्रो. रामगोपाल यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अमर सिंह यूपी में आएंगे तो सुरक्षित नहीं जाएंगे।

आज मैं सैफई हवाई पट्टी पर उतरा हूं और यहां जनसभा कर रहा हूं। इसके बाद यहां से सुरक्षित लौटूंगा। मैंने यहां आकर रामगोपाल यादव को अपना वध करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह से उनकी मित्रता की बाध्यता थी।

मोदी और योगी सरकार की तारीफ की
अमर सिंह ने खुले मंच से योगी और मोदी सरकार की तारीफ की। कहा कि अखंड साधु की सरकार में अपराधियों की जगह या तो जेल में है या स्वर्ग में। अभी योगी ने इतना बड़ा औद्योगिक घरानों का सम्मेलन कराया, जिससे प्रदेश में रोजगार पैदा होने की आस जगी है। कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई क्यों करें उनकी मां गुजरात में रोडवेज की बस में यात्रा करती हैं। एक छोटे से क्वार्टर में रहती हैं। इसी तरह उनके भाई भी अपना-अपना रोजगार करके जीवनयापन कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago