बलिया- राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल में बलिया और पुरे यूपी को सम्मान व पदक दिलाने वाले आठवीं के छात्र अजीत शर्मा आज मजदूरी करने को मजबूर हो गए हैं । नेशनल स्तर के खिलाड़ी अजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय (तहसीली स्कूल) के आठवीं के छात्र हैं ,वहीँ उनके दुसरे साथी शिवम वर्मा व राजन श्रीवास्तव जो राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल में यूपी को सम्मान व पदक दिलाने के बाद भी स्कूली शिक्षा संग खेल को जारी रखने के लिए दूसरे के यहां बाल मजदूरी करने को विवश हैं।
इनमें से शिवम वर्मा एवं अजीत शर्मा स्कूली राष्ट्रीय खेलों (खो-खो) के इतिहास में वर्ष 2017 में पहली बार यूपी टीम का हिस्सा बन कांस्य पदक दिलाया था । महारास्ट्र के सांगली में आयोजित उस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाडियों ने तहसीली स्कूल की तरफ से यूपी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था । वहीं राजन श्रीवास्तव नासिक में खो-खो खेल में ही सब जूनियर नेशनल में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
ये तीनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी पढ़ाई संग खेल को जारी रखने के लिए बाल मजूदरी कर रहे हैं। उनके कोच व तहसीली स्कूल के व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार ने दैनिक जागरण को बताया की ¨ ये तीनों अपनी प्रतिभा का शत प्रतिशत परिणाम इसलिए नहीं दे पा रहे हैं कि पढ़ाई और खेल के समय में से ही मजदूरी के लिए भी समय निकालते हैं। यदि इन्हें पूर्ण मनोयोग से खेलने और पढ़ने का समय मिलता है निश्चित ही परिणाम और बेहतर होगा।वही इन तीनों का परिवार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
आर्थिक तंगी के कारण कालेज व यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। यूजीसी के इस फैसले से इन नन्हें खिलाड़ियों को भी भविष्य में आशा की एक किरण दिखाई दे रही है। यूजीसी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा दिलाने का फैसला किया है। कालेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक वर्ष में खिलाड़ी पर होने वाले खर्च का क्लेम यूजीसी से कर सकेंगे। इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को सर्कुलर भी भेज दिया गया है।
इनपुट्स- दैनिक जागरण
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…