स्थानीय कस्बे में गाँधी जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आदर्श नगर पंचायत मनियर में स्वच्छता ही सेवा अभियान आधारित प्रभातफेरी का आयोजन किया गया ।
प्रभातफेरी में शामिल लोगों द्वारा झाडू लगाते हुए व बापू के प्रिय भजन को गाते हुए नगर को स्वच्छ बनाने की अपील की गई तथा व्यक्तिगत जीवन में बढ़-चढ़कर स्वच्छता अपनाने का आह्वान भी किया गया।
यह प्रभातफेरी चान्दूपाकड़ से निकल बस स्टैण्ड़,हरिजन बस्ती, कॉपरेटिव चौराहा, छावनी मुहल्ला होते हुए बाजार के विनय स्मृति मंच पर पहुँचकर नुक्कड़ सभा में परिणत हो गई। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हरिवंश बहादुर सिंह उर्फ मदन सचेस ने गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित जनसमूह से बापू के अहिंसा,सत्य व स्वच्छता के महान आदर्शों के प्रति संकल्पित होने की पुरजोर अपील भी की।
प्रभातफेरी में बापू की वेशभूषा धरा युवक व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। इस दौरान सभासद गिरिजा शंकर राय,सोनू जायसवाल,संजीत सिंह,इफ्तेखार अहमद, प्रतिनिधि रविन्द्र हट्टी,राजेश गुप्त,परशुराम गुप्त, जयमंगल यादव,प्रकाश कुमार सिंह,कृष्णा कुमार सहित उषा देवी, हसीना, राधिका देवी,धनेश्वरी वर्मा,रानी देवी,संतोष गुप्त,धर्मेन्द्र सोनी,संतराज चौरसिया, धर्मदास महंत,प्रेम गुप्त, सर्वशक्ति सिंह,संकल्प सिंह,अशोक गुप्त,नसीम अहमद,मदन प्रसाद,भोला राम तथा सैकड़ो अन्य मौजूद रहे
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…