बलिया में शो-पीस बन कर रह गये हैं बैंक के एटीएम

बलिया जिले में एटीएम शो पिस बन कर रहे गए है।  बैंक एटीएम पुरे जिले के किसी भी इलाके में न हीं सही तरीके से काम करता है और नहीं सही वक़्त पर पैसा उबलब्ध करा पता है । सुखपुरा क्षेत्र  के किसी भी एक दर्जन गांव एवं 50 हजार आबादी के बीच स्थानीय कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्थापित एटीएम विगत दो-तीन महीने बंद है। । इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पहले भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा ने बैंक के नीचे उसी बिल्डग में अपना एक एटीएम स्थापित किया था। प्रारंभ के दो-तीन महीने एटीएम बेहतर ढंग से चला, लेकिन बाद में लगातार बिगड़ता बनता रहा। वर्ष में केवल तीन चार महीने ही एटीएम की लोगों ने सेवा ली होगी। इधर दो-तीन महीने से यह ठप पड़ा है। बैंक न तो उसमें पैसा डालता है और न ही एटीएम को ठीक करने का कोई गंभीरता से प्रयास करता है। प्रतिदिन दर्जनों लोग एटीएम से पैसा निकालने आते हैं और बैरंग वापस लौट जाते हैं। बैंक प्रशासन की उदासीनता पर एटीएम धारकों में बेहद गुस्सा है। इस संदर्भ में एटीएम धारकों का कहना है बैंक प्रशासन यदि एटीएम को तत्काल दुरुस्त करा उसे संचालित नहीं कराता तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago