बलिया में बिजली चोरी रोकने के लिए तैयार हो रहा मसौदा: डीएम

बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ मीटिंग में अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए एक अलग से थाना बनाये जाने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को इसके संबंध में निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में गति आयी है। लेकिन आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर सवाल करते हुए तत्काल जारी करने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जाने वाली सूचना को समय से दिया जाय। सूचना आयोग से प्राप्त सन्दर्भ तत्काल निस्तारण किये जाय। लम्बित मजिस्ट्रीयल जांचों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। महालेखाकार व राजस्व परिषद की आडिट आपत्तियों का निस्तारण पर जोर दिया।

बताया गया कि आडिट आपत्तियो के दौरान 4 करोड़ 26 लाख की कटौती करने का मामला प्रकाश मे आया है। विभिन्न न्यायालयों मे लम्बित वादों के निस्तारण मे तेजी लाने के निर्देश दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago