प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए हुआ नामांकन, 17 अगस्त को मतदान

बलिया। जनपद के दो ब्लाकों में रिक्त हुए अलग अलग पदों के कुल आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विभिन्न थानों की तैनात रहीं। पुलिस द्वारा नामांकन स्थल पर पूरी चाकचौबंदी व्यवस्था रही।

जानकारी के अनुसार बांसडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायतों मे रिक्त प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए विकास खंड बांसडीह में चुनाव अधिकारी संतोष कुमार के समक्ष गोड़धपा ग्राम प्रधान पद के लिए मुन्ना, सज्जन व विद्यावती ने नामांकन किया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के मृत्यु के बाद खाली हुए सीट पर पिंडहरा से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ज्ञात हो कि गोड़धपा के प्रधान रहे रामलक्षन व पिण्डहरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश यादव की मौत से यह उपचुनाव हो रहा है।

विकास खंड रेवती अंतर्गत् छपरा सारिव ग्राम पंचायत के प्रधान पद अनारक्षित के उप चुनाव के लिए ब्लाक मुख्यालय पर आरओ रमेशचन्द्र सिंह व एआरओ केवल प्रसाद जई एमआरवाई के समक्ष दो महिलाओं सहित कुछ छ: लोगों ने नमाांकन फार्म जमा किया। नामांकन फार्म जमा करने को लेकर सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों की ब्लाक मुख्यालय के बाहर गहमा गहमी बनी रही। बताते चले​ कि पूर्व प्रधान कमलावती देवी के विगत 26 जून 2018 को निधन होने पर उप चुनाव होने जा रहा है।

नामांकन के बाद नौ अगस्त को नामांकन फार्म की जांच व दस अगस्त को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह का आवंटन व 17 अगस्त को मतदान तथा 20 अगस्त को मतगणना होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago