बलिया- किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक को ​जेल

बलिया। जनपद के चितबड़ागांव थाना अंतर्गत नगपुरा गांव में ननिहाल में रह कर पढाई कर रही किशोरी के साथ एक युवक ने जबरिया शारीरिक संबंध बनाया और कुछ न बताने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी। ​जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्यवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव में थाना नगरा के सरियांव की एक पन्द्रह वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करती थी। नगपुरा गांव का ही संदीप साहनी पुत्र शिवचंद साहनी ने तकरीबन एक माह पूर्व विद्यालय जाते समय उक्त युवत के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को भी कुछ भी बताया ​तो जान से मार दूंगा। डरी सहमी पीड़ित किशोरी ने ननिहाल सहित अपने मां बाप को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद किशोरी के पिता ने थाना प्रभारी शैलेश सिंह को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया था।
इस बारे में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago