Categories: बलिया

बलिया में बड़ा वित्तीय घोटाला, 10 हजार महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी

बलिया में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। यहां 10 हजार महिलाओं से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर महिलाओं को अपना शिकार बनाया और उनसे करोड़ों की ठगी की।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर नगर स्थित हाउस नंबर 31 में स्थापित झकाशबीन निधि लिमिटेड कंपनी ने जिले की करीब 10,000 महिलाओं से कुल 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।कंपनी के संचालक रोहित कुमार गुप्ता बिहार के कोरड़िहा भोजपुर आरा का निवासी है। उसने जून 2024 में बलिया में शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।

फर्जी कंपनी ने महिलाओं को लघु उद्योग, कुटीर उद्योग और सेवा संघ के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार का झांसा दिया और समूह सखी के रूप में नियुक्त कर धन एकत्र किया गया। जब महिलाओं ने वेतन की मांग की तो कंपनी के लोग उनसे बदतमीजी करने लगे और कंपनी के कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए।

नवंबर माह से कंपनी के कार्यालय पर ताला लगा है और संचालक फरार हैं। पीड़ित महिलाओं द्वारा दिए गए कार्ड पर मौजूद नंबर स्विच ऑफ मिल रहे हैं और व्हाट्सएप नंबर भी बंद हैं। इस घोटाले से पीड़ित महिलाओं ने न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अपनी धनराशि वापस पाने की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago