बलिया पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक सराहनीय काम किया है। टीम ने पिछले महीनों में चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। इन बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में चोरी और गुम हुए 58 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक समारोह में सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम ने पिछले कुछ महीनों में लगातार काम करते हुए इन गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया है।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन को वापस पाकर मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। इस कार्रवाई से आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…