बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। अपना दल-एस ने सीएमओ पर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पटेल का कहना है कि सीएमओ ने अपने ही आदेशों की अवहेलना करते हुए डॉ. मनीष जायसवाल को दिए गए वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों को किसी अन्य डॉक्टर को सौंप दिया। सबसे गंभीर आरोप सीएचसी रसड़ा के चिकित्सक डॉ. गुफरान अजमल पर लगा है, जो कथित तौर पर मरीजों को बाहर के जांच केंद्रों में भेजकर कमीशन वसूल रहे हैं।
पटेल ने आरोप लगाया कि डॉ. गुफरान ओपीडी समय के बाद भी अस्पताल के पास स्थित एक निजी जांच केंद्र में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला चिकित्सालय बलिया के आसपास के 96 प्रतिशत निजी जांच केंद्रों के पास उचित दस्तावेज नहीं हैं। कई केंद्रों को निरस्त किए जाने के बावजूद वे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।
इसके अलावा, सामुदायिक केंद्र रसड़ा के चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार राय का स्थानांतरण सोनबरसा में होने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन सभी गंभीर आरोपों पर सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी का कहना है कि उन्हें अभी तक इन आरोपों की जानकारी नहीं है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…