Categories: बलिया

बलिया में टॉयलेट का बहाना बना कर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पति करता रहा इंतजार

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र से फिल्मी मामला सामने आया है। यहां एक महिला टॉयलेट का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, वहीं उसका पति इंतजार करता रहा। इसके बाद परेशान पति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां विवाहिता अपने प्रेमी के साथ पूर्व नियोजित तरीके से फरार हो गयी। महिला बीमारी का बहाना बना कर पति और सास के साथ नवरतनपुर रहने वाली एक महिला डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई। वहां पर लघुशंका का बहाना बना कर कुछ दूरी पर गई। उसी दौरान फिल्मी स्टाइल में पहुंचे प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर चली गई।

बता दें कि घटना वाले दिन पति ने महिला को अस्पताल के बाथरूम को इस्तेमाल करने को कहा। लेकिन उसने अस्पताल के बाथरूम में जाने से मना कर दिया। इसके बाद पति ने उसे बाहर भेज दिया। इसी बीच एक युवक फिल्मी स्टाइल में बाइक से वहां पहुंचा। विवाहिता बाइक पर बैठा कर फरार हो गया। पति ने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी, तो पता चला कि विवाहिता का प्रेमी है। पति ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago