बलिया के बेल्थरा रोड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मोबाइल पर बात करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लगभग 8 बजे गोरखपुर से 9 घंटे की देरी से चल रही अहमदाबाद एक्सप्रेस जब बसहियां गांव के पास पहुंची, तब यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक मोबाइल फोन पर बात करने में इतना व्यस्त था कि उसे पीछे से आ रही ट्रेन का एहसास तक नहीं हुआ।
ससना बहादुरपुर के प्रधान रमाशंकर यादव ने बताया कि घटना के बाद जमा हुई भीड़ में से किसी ने मृतक का मोबाइल फोन भी उठा लिया। उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया। क्राइम इंस्पेक्टर राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…