Categories: बलिया

बलिया के रसड़ा में बैंक लूट के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, बैंक मैनेजर ने कैशियर पर ही लगाया धोखाधड़ी का इल्ज़ाम

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में 21 लाख 57 हजार 290 रुपये की चोरी के मामले में ब्रांच मैनेजर ने बैंक के कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा के लॉकर से मंगलवार की रात 21 लाख 57 हजार 290 रुपये गायब हो गये। खुले लॉकर पर सबसे पहले नजर बैंक के कैशियर स्वामीनाथ की पड़ी।

उनकी सूचना पर ब्रांच मैनेजर और फिर पुलिस पहुंची। पुलिस को शुरुआत से ही चोरी की घटना में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका थी और इसी के आधार पर पुलिस ने सभी कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की।

इसी बीच, शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय ने रसड़ा पुलिस को तहरीर देकर कैशियर पर ही पैसा गायब करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सोमवार को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा छितौनी से 15 लाख रुपये आया था। अपनी शाखा के लेनदेन के बाद उसमें से बचे छह लाख 57 हजार 658 रुपये के साथ कुल 21 लाख 57 हजार 658 रुपये तिजोरी में कैशियर ने बंद कर दिया।

उनका कहना है कि कैशियर ने मेरी भी तिजोरी की चाबी ली थी, लेकिन छल करते हुए उसने मेरी चाबी से तिजोरी को बगैर बंद किये ही वापस लौटा दिया। आशंका है कि तिजोरी में रखे गये 21 लाख 57 हजार 290 रुपये कैशियर ने ही गायब किया है। घटना के बाद तिजोरी में केवल 368 रुपये मौजूद मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago