बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
बांसडीहरोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की। एसएस पैरामाउन्ट स्कूल के पास से दोपहर करीब 1:10 बजे दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश चौहान पुत्र जगजीवन चौहान और अमित उर्फ चन्दन पुत्र राजेन्द्र राजभर शामिल हैं।
दोनों आरोपी ओझा का छपरा, थाना बांसडीहरोड के निवासी हैं। प्रकाश चौहान पर धारा 137(2), 87, 64(2)(ड) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(ii)/6 के तहत मामला दर्ज है। वहीं अमित उर्फ चन्दन पर धारा 137(2), 96 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय और उप-निरीक्षक सतीश यादव की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…