बलिया में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत की खबर

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष की जानकारी सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से झगड़ा चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 1 महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, अब फिर विवाद का मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम हुई इस घटना में 2 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 2 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, खरीद निवासी मोतीचंद्र यादव का घर भवानी मंदिर के पास है। विपक्षी पट्टीदार रामजीत यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों पक्षों में 25 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इसमें दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

बुधवार को देर शाम मोतीचंद्र का परिवार घर पर था। उसी दौरान रामजीत के परिवार के सदस्य लाठी-डंडा, कुदाल, फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर मोतीचंद्र के दरवाजे पर पहुंच गए और गाली गलौज शुरू कर दी। जब तक मोतीचंद्र के परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक रामजीत के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया।

मारपीट की घटना में मोतीचंद्र (60) के अलावा चचेरा भाई अनिल (42) पुत्र कोमल, भतीजा पंकज (24) पुत्र अक्षय कुमार यादव और गीता (55) पत्नी अक्षय यादव को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद विपक्षी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंकज यादव को जिला अस्पताल बलिया से बीएचयू रेफर किया गया था, जिनकी रास्ते में जाते समय मृत्यु होने की खबर है, वहीं अनिल यादव की ईलाज के दौरान मृत्यु की सूचना है।

घटना की सूचना पर एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय सदल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। परिजनों से बातचीत की जा रही है, तहरीर प्राप्त कर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago