Categories: बलिया

बलिया में सरेआम चाचा-भतीजे की हत्या, लापरवाही बरतने पर एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों किया सस्पेंड

बलिया में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। खूनी संघर्ष में चाचा-भतीजे की सरेआम हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भवानी मंदिर के पास की है। 60 वर्षीय मोतीचंद्र यादव अपने घर पर थे, तभी पड़ोसी पट्टीदार रामजीत यादव के परिवार के लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी जैसे हथियार लेकर पहुंच गया और हमला कर दिया। हमले में मोतीचंद्र, उनके चचेरे भाई 42 वर्षीय अनिल, 24 वर्षीय भतीजा पंकज और 55 वर्षीय गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अनिल की पत्नी चंद्रकला, 13 वर्षीय बेटी संजना और 10 वर्षीय बेटे शुभम को भी चोटें आईं हैं।

इस घटना के सामने आने के तुरंत बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि पिछले सात महीने से चल रहे भूमि विवाद पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही के चलते एसपी ओमवीर सिंह ने प्रशिक्षु एसआई सुमित सिंह, मुख्य आरक्षी सोहन सोनकर और आरक्षी विशनवीर चौधरी व विजय प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी विकासचंद्र पांडेय और पूर्व हल्का प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि अदालत के स्थगन आदेश के बावजूद तत्कालीन थानाध्यक्ष विपक्षियों की मदद करते रहे। उन्होंने परिवार को धमकाया और पिछले दिसंबर में हुई मारपीट की घटना में भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। डीआईजी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय रहते दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई होती, तो यह स्थिति नहीं आती।

खरीद की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर 11 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा और संगठित अपराध सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago